मैराथन रनर प्रवीण सपकाल व नित्या सिंह इंदौर से भोपाल तक दौड़ेंगे। देवास में 27 नवंबर को कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम से दौड़ प्रारंभ की व साथ देवास से संजय जाटव, रमाकांत पटेल व किशोर सोलंकी की टीम साथ में दौड़ी। प्रवीण व नित्या सिंह ने टेकरी पर जाकर मां चामुंडा एवं मां तुलजा भवानी का आशीर्वाद लिया। उनका उद्देश्य अंगदान व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढाना है व दौड़ने के प्रति लोगों को जागरूक करने व भोपाल में 1 दिसंबर को होने वाली रन भोपाल रन से लोगों को जोड़ना भी है। इसकी शुरुआत 27 नवंबर को देवास के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम से दौड़ शुरू हुई। वे देवास, सोनकच्छ, आष्टा व सिहोर होते हुए 30 नवंबर को भोपाल पहुंचेंगे। नित्यासिंह ने बताया वे बैंगलुरू में हुई 24 घंटे दौड़ में भी शामिल हुई हैं। प्रवीण सपकाल ने बताया रोज 40-50 किमी तक दौड़ेंगे। 5 दिन में वो 200 किमी का सफर पूरा कर लेंगे।
अंगदान, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए प्रवीण व नित्यासिंह देवास में दौड़े